Last Updated:
विंध्याचल धाम के तीर्थ पुरोहित रोहित त्रिपाठी दिव्यांग, अकेली महिला, बुजुर्ग व सेना से जुड़े हुए लोग और असहाय लोगों को मां विंध्यवासिनी धाम में नि:शुल्क दर्शन कराते हैं. तीर्थ पुरोहित के लिए संरक्षित लाइन से ले जाकर मां का दर्शन पूजन कराते हैं और सुख समृद्धि को लेकर कामना करते हैं. रोहित त्रिपाठी यह सेवा काफी दिनों से दे रहे हैं.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल धाम में एक ऐसे तीर्थ पुरोहित हैं, जिनके कार्यों की आप तारीफ करेंगे. अक्सर विंध्याचल में तीर्थ पुरोहितों के दुर्व्यवहार के बारे में खबरें सुनते रहते हैं. कई वीडियो सामने आते हैं जिनमें तीर्थ पुरोहित दुर्व्यवहार करते हुए नजर आते हैं. हालांकि, तीर्थ पुरोहित रोहित त्रिपाठी के कार्यों को देखकर आप इनकी तारीफ करेंगे. रोहित त्रिपाठी विंध्यधाम में आने वाले दिव्यांग, महिला सहित अन्य लोगों को फ्री में दर्शन कराते हैं. सुगम दर्शन के साथ ही धाम में उनकी पूरी मदद भी करते हैं. यही वजह है कि लोग उनके कामों की अब खुलकर तारीफ कर रहे हैं. सभी कह रहे हैं कि तीर्थ पुरोहित हो तो रोहित त्रिपाठी जैसा ही हो.
क्या है मकसद
विंध्याचल धाम के तीर्थ पुरोहित रोहित त्रिपाठी दिव्यांग, अकेली महिला, बुजुर्ग व सेना से जुड़े हुए लोग और असहाय लोगों को मां विंध्यवासिनी धाम में नि:शुल्क दर्शन कराते हैं. तीर्थ पुरोहित के लिए संरक्षित लाइन से ले जाकर मां का दर्शन पूजन कराते हैं और सुख समृद्धि को लेकर कामना करते हैं. रोहित त्रिपाठी यह सेवा काफी दिनों से दे रहे हैं. उनका कहना है कि मां के धाम में आने वाले हर व्यक्ति के पास पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं. ऐसे में बुजुर्गों को और दिव्यांगों को दर्शन करने में परेशानी होती है. उनकी मदद के लिए हम यहां पर उपलब्ध रहते हैं और तत्परता के साथ उनकी मदद भी करते हैं.
पिता से मिली प्रेरणा
रोहित त्रिपाठी ने बताया कि दर्शन पूजन करने को लेकर प्रेरणा परिवार के लोगों से मिली. पिता सरकारी विभाग में कार्यरत हैं. हमने जब अपनी बात उनके सामने रखी तो उन्होंने कहा कि इस कार्य को जारी रखिए. हम पूरी मदद करेंगे. पिता से आश्वासन मिलने के बाद मां विंध्यवासिनी धाम में दिव्यांग, बुजुर्ग और असहाय लोगों को दर्शन करने में मदद कर रहे हैं. सच माने तो मुझे बहुत खुशी मिलती है. यहां पर अब तक कई लोगों की मदद कर चुके हैं, जो भी भक्त आते हैं. उनकी मदद होती है तो वह तारीफ करके ही जाते हैं. मां विंध्यवासिनी में अपार शक्ति है और शक्ति सबके लिए फलित हो. इसको लेकर हम प्रयासरत रहते हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें