भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आमने-सामने आ गए एयर इंडिया और...


Last Updated:

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया. इस बार एयर इंडिया और इंडिगो के दो ए320 प्‍लेन आमने सामने थे. गमीमत रही कि समय रहते दोनों प्‍लेन्‍स को रोक लिया गया. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे… 

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आमने-सामने आए दो विमानZoom

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा टल गया है.

Ahmedabad Airport: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 24 जून को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया. एयर इंडिया और इंडिगो के दो ए320 विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने आ गए. राहत की बात यह रही कि दोनों प्लेन समय रहते रोक दिए गए और एक बड़ा हादसा टल गया. इस मामले की जांच डीजीसीए ने शुरू कर दी है.

डीजीसीए के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI2493 मुंबई से अहमदाबाद पहुंची थी. प्लेन ने रनवे 23 पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके बाद उसे टैक्सीवे C से निकलकर टैक्सीवे P और फिर टैक्सीवे G के रास्ते इंटरनेशनल एप्रन तक जाने की इजाजत दी गई थी.

जांच में सामने आया कि एयर इंडिया के क्रू ने टैक्सीवे G पर दाईं ओर मुड़ने के बजाय गलती से टैक्सीवे P पर आगे बढ़ना जारी रखा. जैसे ही क्रू को अपनी गलती का एहसास हुआ, प्लेन को तुरंत रोक दिया गया. उसी समय इंडिगो की फ्लाइट 6E-5160 अहमदाबाद से मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थी.

यह प्‍लेन भी उसी टैक्सीवे P पर आगे बढ़ रहा था. स्थिति को देखते हुए इंडिगो के पायलट ने भी तुरंत प्‍लेन रोक दिया. दोनों विमानों के बीच सुरक्षित दूरी बनी रही, इसलिए किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. घटना के बाद एयर इंडिया के विमान को टो करके पार्किंग स्टैंड तक ले जाया गया.

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि टैक्सींग के दौरान विमान से अनजाने में गलत मोड़ हो गया था. हालांकि इस घटना में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा. एयरलाइन ने बताया कि मामले की जानकारी तुरंत डीजीसीए को दे दी गई थी. अब डीजीसीए पूरे मामले की जांच कर रहा है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आखिर यह गलती कैसे हुई.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top