भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में प्रज्ञा केंद्र से एक लाख रुपए की लूट:दो लुटेरे सीसीटीवी...




पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक के एक प्रज्ञा केंद्र में लूटपाट की घटना हुई। बंदूक की नोक पर अपराधियों ने केंद्र से करीब एक लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर स्थित तेतराई के प्रज्ञा केंद्र में पहले एक युवक पहुंचा और खाता खोलने की जानकारी ली। इसी दौरान अचानक दूसरा युवक आया और प्रज्ञा केंद्र संचालक रविंद्र कुमार पर पिस्तौल तान दी। उसने पहले से मौजूद युवक को नकद राशि लूटने का निर्देश दिया। युवक केंद्र के अंदर घुसा और लगभग एक लाख रुपये लेकर भाग निकला। लुटेरों की संख्या दो थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मेदिनीनगर की ओर फरार हो गए। उन्होंने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। यह पूरी घटना प्रज्ञा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। संचालक रविंद्र कुमार ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में सीएसपी संचालक रविंद्र कुमार ने मामला दर्ज कराया है। रविंद्र कुमार ने बताया कि वह पिछले चार साल से अपने घर में ही प्रज्ञा केंद्र चला रहे हैं। आमतौर पर ग्राहकों की भीड़ रहती थी, लेकिन घटना से ठीक पहले ग्राहकों की संख्या कम हो गई थी। उन्होंने ऐसी घटना की उम्मीद नहीं की थी। अपराधियों ने मात्र दो मिनट के भीतर इस वारदात को अंजाम दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top