भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पश्चिमी सिंहभूम में स्कूटी की टक्कर से महिला की मौत:कुला चौक पर...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुला गांव में एक सड़क दुर्घटना में 36 वर्षीय गुरुवारी बोईपाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई हैं। गुरुवार को गुरुवारी बोईपाई कुला चौक के पास सड़क किनारे लगे हैंडपंप से पानी भर रही थीं। इसी दौरान एक स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुवारी बोईपाई को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोइलकेरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूटी चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना में स्कूटी चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है। मृतका के पति सुरेश बोईपाई दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। गुरुवारी बोईपाई परिवार की मुख्य जिम्मेदारियां संभालती थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top