![]()
भास्कर न्यूज | जामताड़ा उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षापात की स्थिति, बीज वितरण, बिरसा ग्राम विकास योजना, कृषक पाठशाला, फसल सुरक्षा, मृदा सुधार, उर्वरक उपलब्धता, गोदाम निर्माण तथा सौर ऊर्जा आधारित मिनी कोल्ड रूम सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने अल-नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहते हुए अपनी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह भी निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदनों में योग्य लाभुकों को ही चयनित कर योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही सभी विभागों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
Source link