भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

262 नियुक्ति से स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी संजीवनी, जिलों में बढ़ेगी खाद्य...




झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में मंगलवार को बड़ा कदम उठाया गया। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर, 151 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और 26 फाइनेंस मैनेजर शामिल हैं। इन नियुक्तियों का सबसे अधिक असर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने की उम्मीद है। राज्य में लंबे समय से फूड सेफ्टी ऑफिसरों की कमी थी। स्थिति यह थी कि एक-एक अधिकारी को दो से तीन जिलों का अतिरिक्त प्रभार संभालना पड़ता था। इससे खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, नमूना संग्रह और जांच की प्रक्रिया प्रभावित होती थी। मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई भी अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पा रही थी। 56 नए फूड सेफ्टी ऑफिसरों की नियुक्ति के बाद सभी जिलों में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब अधिकांश जिलों में दो से तीन फूड सेफ्टी ऑफिसर तैनात किए जा सकेंगे। इससे होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, डेयरी उत्पादों और पैकेज्ड फूड की नियमित जांच संभव होगी। खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर भी पहले की तुलना में अधिक तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे किसान के बेटे उमेश कुमार बने फूड सेफ्टी ऑफिसर: रांची के कांके स्थित बोड़ेया निवासी किसान शिव भारत साहू के पुत्र उमेश कुमार भी नियुक्ति पाने वालों में शामिल हैं। वर्ष 2016 में आवेदन करने के करीब 10 वर्ष बाद उनका चयन फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर हुआ है। उन्हें कोडरमा में पदस्थापित किया गया है। डॉ हर्षिता बोली- जितनी बोली लगाई, उतने वेतन पर मिली नियुक्ति: विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी का नियुक्ति पत्र पाने वाली डॉ. हर्षिता ने बताया कि उन्होंने डेढ़ लाख रु. मासिक मानदेय की बोली लगाई थी। उन्हें उसी राशि पर बेरमो अनुमंडल में स्पेशल मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिली है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन की कमी दूर करने के लिए आगे भी नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top