भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धोनी रांची के इस क्रिकेट अकादमी में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को देते...


Last Updated:

Ranchi Women Cricketer Academy Tips: रांची की क्रिकेट अकादमियों से शुभलक्ष्मी शर्मा, कुमारी पलक जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकली हैं. यहां अकादमी में महेद्र सिंह धोनी टिप्स देते हैं. यहां की फीस 2000-5000 रुपये प्रतिमाह है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

रांची में महिला क्रिकेटरों के लिए कई बेहतरीन अकादमियां हैं, जहां से शुभलक्ष्मी शर्मा और कुमारी पलक जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकली हैं. इन अकादमियों में महेंद्र सिंह धोनी भी खिलाड़ियों को टिप्स देते हैं. कई लड़कियां ऐसी हैं, जो महिला क्रिकेट टीम में जाने का सपना देखती हैं. उन लोगों के लिए खासतौर पर खुशवानी क्रिकेट अकादमी, रांची क्रिकेट अकादमी जैसे कुछ एकेडमी है. जहां से शुभलक्ष्मी शर्मा और गुरलीन कौर व कुमारी पलक जैसी इंटरनेशनल प्लेएर रांची से निकली है. यहां की फीस महीने की 2000 से ₹5000 के बीच में है.

यहां के कोच भी ऐसे हैं जो खुद या तो आईपीएल खेल चुके हैं या रणजी खेल चुके हैं. कई बार तो महेंद्र सिंह धोनी खुद आकर टिप्स भी देते हैं. सबसे पहले बात करते हैं. रांची क्रिकेट अकादमी की तो यहां की कोच संदीप बताते हैं, यहां पर 7 साल की लड़कियां आती है क्रिकेट खेलने के लिए. आप मारे अकादमी को क्रिकेट का नर्सरी भी बोल सकते हैं.

खुशवानी क्रिकेट अकादमी की बात करें तो यहां की तो बात ही कुछ और है. यहां से कुमारी पालक और शुभलक्ष्मी जैसी इंटरनेशनल प्लेयर निकल चुकी है. इसलिए यहां का क्रेज़ ही कुछ और है. यहां पर आपको एक से बढ़कर एक प्लेयर प्रैक्टिस करते हुए नजर आएंगे. सिर्फ रांची नहीं आसपास के जिले जैसे लोहरदगा, लातेहार, गुमला जैसी जिलों से लड़कियां यहां पर खेलने आती है और यहां पर हॉस्टल फैसिलिटी भी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां के कोच राहुल बताते हैं कि अगर हम फीस की बात करें तो महीने की 2 से ₹5000 का रेंज में है. आप हॉस्टल फैसिलिटी लेते हैं तो फीस थोड़ी बढ़ जाती है. ये आपके ऊपर है, आप क्या-क्या फैसिलिटी यहां पर लेना चाहते हैं. यहां से महिलाओं का सिलेक्शन अंडर 14 के लिए होता है. यहां पर आपको पर्सनल ट्रेनिंग दी जाती है डाइट का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. इसलिए महिलाओं के लिए यह क्रिकेट अकादमी पहली पसंद बनी रहती है.

इसके बाद आप आ सकते हैं रांची क्रिकेट अकादमी. जहां से भी एक से बढ़कर एक प्लेयर ने आईपीएल में अपना नाम रोशन किया है. कई बार तो महेंद्र सिंह धोनी तक आकर महिलाओं को क्रिकेट के टिप्स देते हुए नजर आते हैं. अलग-अलग राज्यों में बड़े-बड़े टूर्नामेंट खेलने का मौका यहां के प्लेयर्स को मिलता है. यहां के कोच मृत्युंजय बताते हैं, यहां पर आपको अच्छा खासा एक्सपोजर मिलता है.

इस अकादमी में भी आपको हॉस्टल फैसिलिटी से लेकर मेस फैसिलिटी सब कुछ मिलेगा. यानी खासतौर पर बाहर से अगर कोई आना चाहता है तो उनके लिए यहां पर काफी कंफर्टेबल अकोमोडेशन उपलब्ध है. सीनियर को से पर्सनल ट्रेंनिंग से लेकर स्पेशल ट्रेनिंग सेशन व रेगुलर मैच. यहां पर आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा.  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top