Last Updated:
एयर इंडिया के तीन और पायलट डोप टेस्ट में फेल पाए गए हैं. वे कहीं गांजा या भांग का नशा तो नहीं करते, अब इसकी जांच के लिए उनका दूसरा टेस्ट होगा. बता दें कि फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के हवा में गोता खाने के बाद कंपनी ने सभी 5000 पायलटों का डोप टेस्ट कराने का फैसला किया है.
एयर इंडिया के तीन और पायलट डोप टेस्ट में फेल पाए गए हैं.
एयर इंडिया के तीन और पायलटों के डोप टेस्ट में फेल होने से हलचल मच गई है. पहले टेस्ट में फेल होने के बाद अब उनका दूसरा डोप टेस्ट किया जाएगा, जिसमें इसकी जांच की जाएगी कि क्या वे भांग और गांजा आदि पीते हैं. इसके साथ ही एयरलाइन कंपनी पायलटों को लेकर यह कन्फर्म करेगी कि क्या ये सच में नशा करते हैं या फिर इनका डोप टेस्ट कुछ दवाओं की वजह से नॉन नेगेटिव आया है.
एनबीटी में छपी खबर के मुताबिक एयर इंडिया ने फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के एयर टर्बुलेंस की घटना के बाद अपने सभी पायलटों के डोप टेस्ट करने का फैसला किया था. फुकेट वाली फ्लाइट को लेकर की गई जांच में कई सनसनीखेज बातें सामने आई थीं. इसी दौरान पायलटों के डोप टेस्ट में पायलटों के गांजा पीकर विमान उड़ाने की जानकारी भी मिली थी, जिसके बाद कंपनी ने अपने सभी 5 हजार पायलटों का डोप टेस्ट कराने का फैसला किया.
पायलटों के इसी रूटीन डोप टेस्ट के फैसले के कंपनी ने पहले 300 पायलटों का टेस्ट कराया था, जिसमें से 3 पायलट डोप टेस्ट में फेल पाए गए. अब इन पायलटों का दूसरा डोप टेस्ट किया जाएगा, जिसमें यह पता किया जाएगा कि वे कहीं सूखा नशा जैसे गांजा आदि तो नहीं पीते हैं.
14 अगस्त से शुरू हुए डोप टेस्ट
4 अगस्त को फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के सीनियर पायलट के कथित तौर पर डोप टेस्ट में फेल होने और गांजा पीने की जानकारी सामने आने के बाद एयर इंडिया ने 13 अगस्त को अपने ग्रुप के सभी 5 हजार से अधिक पायलटों का डोप टेस्ट कराने का फैसला किया. 14 अगस्त से ही पायलटों के टेस्ट शुरू कर दिए गए
नशा मिला तो होगा सख्त एक्शन
एयर इंडिया का कहना है कि जो भी पायलट इस डोप टेस्ट में फेल पाए गए और नशे की पुष्टि हुई तो उन पायलटों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि जिन पायलटों के नाम पहले डोप टेस्ट फेल होने के बाद संदिग्ध लिस्ट में आते हैं, उनका दूसरी बार टेस्ट होता है और कंपनी उसकी पुष्टि करने के बाद ही फैसला लेती है.
जांच से बचने को पायलट ले रहे छुट्टी
बताया जा रहा है कि अभी तक 300 पायलटों का डोप टेस्ट हो चुका है, जबकि 4700 पायलटों की जांच अभी बाकी है. ताबड़तोड़ डोप टेस्ट के चलते पायलटों में भी डर है और वे अचान छुट्टियां भी ले रहे हैं. वहीं उन्हें ये भी डर सता रहा है कि कहीं दर्दनिवारक दवाएं या डिप्रेशन की दवाएं भी डोप टेस्ट में पॉजिटिव न करा दें.
4 अगस्त को हुआ था बड़ा हादसा
4 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट में बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया था हालांकि यह हादसा भी काफी खतरनाक था. फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 अचानक हवा में करीब 300 फुट नीचे गिर गई थी. हालांकि बार में प्लेन संभल गया, लेकिन इस एयर टर्बुलेंस में करीब 20 यात्री घायल हो गए थे और 4 क्रू सदस्य भी घायल हो गए. इस दौरान जांच में विमान में हाइड्रोलिक फेलियर भी सामने आया, हालांकि पायलटों के डोप टेस्ट में एक सीनियर पायलट डोप टेस्ट में फेल भी पाया गया था.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें