भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान… रांची-खूंटी समेत 16 जिलों में होगी बारिश,...


रांची: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता नजर आ रहा है. आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिल सकती हैं. मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन वज्रपात और आंधी-तूफान का खतरा भी बना रहेगा. आज रांची, खूंटी, रामगढ़ समेत 16 जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं, पलामू, गढ़वा और चतरा का तापमान सबसे ज्यादा रहने वाला है. यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से 37 डिग्री तक जा सकता है.

झारखंड के 16 जिलों में बारिश की संभावना

आज रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में एक-दो दौर की तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी संभावना है. खासकर 26-27 जून के दौरान ये बारिश छिटपुट हो सकती है.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट जारी

आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

आज रांची मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की अपील की गई है.

जानें झारखंड में कहां रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी

झारखंड में बारिश की गतिविधियां होने के बावजूद पलामू, गढ़वा और चतरा के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है. आज इन जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. वहीं, जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में भी तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है.

झारखंड में आज मानसून एक्टिव रहने वाला है

झारखंड में आज यहां रहेगा सबसे सुहावना मौसम

आज रांची, नेतरहाट, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के पहाड़ी व वन क्षेत्रों में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. यहां बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. इन जिलों में बारिश या बादल गर्मी कम करेंगे.

गुरुवार को झारखंड में यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई. विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, देवघर, दुमका और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की खबरें मिलीं. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top