भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जीरो से खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड ‘लूम डेट्स’! अब अमेजन-फ्लिपकार्ट...


होमवीडियोbusiness

नौकरी छोड़ रांची लौटीं मनीषा! खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड लूम डेट्स

X

title=

नौकरी छोड़ रांची लौटीं मनीषा! खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड लूम डेट्स

 

arw img

Ranchi Loom Dates Clothing Brand Story: बेंगलुरु की आरामदायक कॉर्पोरेट नौकरी के दौरान मनीषा के मन में कुछ अलग करने का विचार आया, जो आज झारखंड का एक सफल बिजनेस मॉडल बन चुका है. मनीषा ने रांची के रिंग रोड में अपनी फैक्ट्री डालकर ‘लूम डेट्स’ (Loom Dates) नाम से कपड़ों का पहला लोकल स्टार्टअप शुरू किया. आज यह रांची का पहला ऐसा क्लॉथिंग ब्रांड बन गया है. जिसके उत्पाद अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं. इसका टर्नओवर करोड़ों में पहुंच चुका है. इस ब्रांड की सबसे बड़ी यूएसपी इसका वर्सेटाइल यूनिफॉर्म सेगमेंट है. ‘लूम डेट्स’ आम कैजुअल और कॉर्पोरेट कपड़ों के अलावा स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों के डॉक्टर-नर्स और यहां तक कि फायर ब्रिगेड के लिए भी डिजाइनर यूनिफॉर्म तैयार करता है. प्रोडक्ट मैनेजर ए.के. राय के मुताबिक, क्वालिटी, मजबूत स्टिचिंग और क्विक कस्टमर फीडबैक के दम पर इन्होंने बड़े ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है. जीरो से शुरू हुए इस सफर में आज 30 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिला हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top