भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फ्लाईओवर के नीचे सिरप-नशीला पदार्थ पीनेवालों पर कार्रवाई करें : स्वास्थ्य मंत्री




पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा संचालित राज्यव्यापी जागरूकता अभियान गुरुवार को शौर्य भवन, रांची में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आज नशे की लत के कारण परिवार टूट रहे हैं। युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। सरकार नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि फ्लाईओवरों के नीचे बच्चों द्वारा कफ सिरप एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की मिल रही शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें। बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग भी बहुत जरूरी है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने कहा कि विद्यालयों में नशा विरोधी मॉड्यूल आधारित पाठ्यक्रम लागू करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। समारोह के दौरान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवी संगठनों, सरकारी संस्थानों एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों को सम्मानित किया गया। बेहतर जन-जागरूकता गतिविधियों के लिए गिरिडीह, रांची एवं पलामू के जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह ने कहा कि रांची के सीआईपी और रिनपास में नशा मुक्ति उपचार हेतु विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने कहा कि वर्ष 2024 से नशा मुक्ति अभियान संचालित है। इस वर्ष करीब 700 फील्ड फंक्शनरीज को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। नशा तस्करों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को न्यूनतम तीन हजार रु प्रोत्साहन स्वरूप िदए जा रहे हैं। गंभीर मामलों में यह राशि और अधिक हो सकती है। नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 112 पर दें। रांची| मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए गुरुवार को रांची में मैराथन दौड़ हुई । पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने मोरहाबादी के बापू वाटिका से इस दौड़ को रवाना किया। यह मैराथन अलबर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुई। मौके पर मंत्री सुदिव्य ने कहा कि झारखंड को नशामुक्त करना हेमंत सरकार का मुख्य संकल्प है। मंत्री ने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। साइकिल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग शरद अहीर प्रथम, सुभाष उरांव सेकंड व गुलशन डुंगडुंग थर्ड हुए। वहीं महिला वर्ग में पूजा सिंह फर्स्ट, निशा कुमारी सेकंड व मंजू थर्ड हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top