भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गढ़वा जिले में दो चरणों में निकलेगा मुहर्रम का जुलूस




भास्कर न्यूज | गढ़वा हजरत इमाम हसन और हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को दो चरणों में जुलूस निकाली जाएगी। प्रथम पाली का जुलूस सुबह 8 बजे निकलेगा। जिसका कर्बला में दोपहर 12:30 बजे मिलनी कार्यक्रम होगा। इसके बाद द्वितीय पाली का जुलूस शाम 4 बजे निकाला जाएगा। वहीं रात 11 बजे कर्बला मैदान में पहलाम की रस्म के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। इस संबंध में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल गढ़वा के लोगों ने कहा कि दलेली, पचफेड़ी, टिकुलडीह, जोबरईयां और उंचरी मोहल्ला का जुलूस मझिआंव मोड़ पर मदरसा रोड, सोनपुरवा और न्यू सोनपुरवा के जुलूसों के साथ मिलनी करेगा। इसके बाद सभी जुलूस गढ़देवी मोड़ पहुंचेंगे। जहां नगवा, पठान टोली, साईं मोहल्ला, इराकी मोहल्ला, टंडवा और नवादा के लोग भी इकट्ठा रहेंगे। यहां लोगों द्वारा करतब दिखाया जाएगा। इसके उपरांत सभी जुलूस एक साथ मुख्य मार्ग से होते हुए उंचरी रोड स्थित कर्बला पहुंचेंगे। जहां रात 11 बजे कर्बला मैदान में पहलाम की रस्म के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। कमेटी के लोगों ने सभी ताजियादारों, अखाड़ादारों तथा आम लोगों से निर्धारित समय का पालन करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सदर असरुद्दीन खान, सेक्रेटरी वारिश अंसारी (चांद), खजांची इफ्तेखार खान, मीडिया प्रभारी फैजान आलम, नायब सदर आबिद खान, नायब सेक्रेटरी बारीक अंसारी, सरपरस्त सेराज खान, खालिक कुरेशी, जैनुल आबेदीन खान, महफूज कुरेशी, नईम सिद्दीकी, हाजी मुमताज अली, अनवर, डॉ इलियास अंसारी, इस्तेखार मंसूरी, वसीम खान, हनान अंसारी, आरजू कुरेशी, महताब अंसारी, एहतेशाम कुरेशी, तारिक अनवर (बिक्की), राजा खान, गुलाम पीर समेत कई सदस्य उपस्थित थे। कर्बला के मैदान में लोगों के द्वारा दिखाया जाएगा परंपरागत हथियार से : कमेटी के लोगों ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के मैदान में लोगों के द्वारा परंपरागत हथियार से करतब दिखाया जाएगा। उत्कृष्ट करतब दिखाने वाले लोगों को कमेटी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वहीं भव्य और आकर्षक ताजिया बनाने वाली कमेटी के अलावा अकीदतमंदों की सहूलियत को लेकर स्टॉल लगाने वाली कमेटी को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रशासनिक पदाधिकारी, राजनीतिक दल के नेता, समाजसेवी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top