भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! एयर इंडिया फिर शुरू कर सकती है...


Last Updated:

Air India Flight : एयर इंडिया ने कई अंतरराष्‍ट्रीय रूट पर दोबारा उड़ानें शुरू करने का संकेत दिया है. कंपनी के सीईओ ने बताया कि ईंधन की कीमतों में नरमी और पश्चिम एशिया संकट कम होने से उड़ानों को दोबारा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. पिछले दिनों कंपनी ने 20 फीसदी से ज्‍यादा कटौती कर दी थी.

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! एयर इंडिया फिर शुरू कर सकती है उड़ानZoom

एयर इंडिया ने ईंधन के दाम बढ़ने पर उड़ानों में कटौती कर दी थी.

नई दिल्‍ली. एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा है कि यदि पश्चिम एशिया में संघर्ष कम होने के कारण हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों में ढील और विमान ईंधन की कीमतों में नरमी का मौजूदा रुख जारी रहता है, तो एयरलाइन हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में की गई कटौती को वापस ले सकती है. इससे कुछ शहरों के लिए उड़ानें दोबारा शुरू की जा सकती हैं. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने पिछले महीने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध और विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 27 फीसदी की कटौती की थी. ईंधन महंगा होने से विदेशी मार्गों पर परिचालन लागत बढ़ गई थी.

इसके अलावा, घाटे में चल रही एयरलाइन एयर इंडिया ने ईंधन की ऊंची कीमतों के प्रभाव से निपटने के लिए घरेलू उड़ानों में भी अस्थायी रूप से 22 फीसदी की कटौती की थी. अब विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष कम हुआ है. हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि तनाव फिर नहीं बढ़ेगा, लेकिन मौजूदा स्थिर माहौल के कारण अधिक हवाई क्षेत्र उपलब्ध हो गया है और ईंधन की कीमतों में उल्लेखनीय कमी आई है.

नई उड़ानें शुरू करने का संदेश
उन्होंने कहा कि यदि यह रुझान जारी रहता है, तो हाल के महीनों में उड़ानों के कार्यक्रम में की गई कुछ कटौतियों को वापस लेने में हम सक्षम हो सकते हैं. मुझे विश्वास है कि आप सब भी मेरी तरह उम्मीद कर रहे होंगे कि ऐसा जल्द से जल्द हो. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद कई हिस्सों में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाए गए थे और विमान ईंधन की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी हुई थी. एयरलाइन की कुल परिचालन लागत में ईंधन की हिस्सेदारी 40 फीसदी से अधिक है। हालांकि, अब ईंधन की कीमतों में कुछ नरमी आई है.

बेड़े में शामिल होंगे 8 नए विमान
विल्सन ने कहा कि इस साल एयर इंडिया के बेड़े में आठ और नए अथवा पुनर्निर्मित चौड़ी बॉडी वाले विमान शामिल किए जाएंगे. इनमें इस सप्ताहांत आने वाला नया बी-787-9 विमान भी शामिल है. उन्होंने कहा कि इन विमानों के शामिल होने से सेवाओं में सुधार जारी रहेगा और यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. साथ ही नए रूट पर सेवाओं को शुरू करने में भी काफी मदद मिलेगी.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top