भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के 24 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट:3 जुलाई तक बारिश के...




रांची सहित झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 27 जून से तीन जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस अवधि के दौरान आसमान में लगातार बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। खासकर एक जुलाई को राजधानी रांची में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि पलामू, चतरा और गढ़वा जैसे जिलों में फिलहाल गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। शुक्रवार को रांची में हुई हल्की बारिश के बाद मौसम जरूर सुहावना हुआ, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को पूरी राहत नहीं मिल पाई है। बारिश में भारी कमी, सामान्य से काफी पीछे राज्य इस बार मानसून की रफ्तार धीमी रहने से राज्य में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया है। एक से 26 जून तक झारखंड में औसतन 149.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 59 मिमी ही वर्षा हुई है, जो सामान्य से करीब 61 प्रतिशत कम है। राजधानी रांची में भी स्थिति कुछ ऐसी ही है, जहां 158.2 मिमी के मुकाबले सिर्फ 125.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत कम है। गढ़वा, चतरा और पलामू जैसे जिलों में तो बारिश की कमी 90 प्रतिशत के आसपास दर्ज की गई है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत राज्य में वज्रपात की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। लोहरदगा के बगडू थाना क्षेत्र में बकरी चरा रही एक महिला की जान चली गई। वहीं कुडू और बालूमाथ क्षेत्रों में भी दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत वज्रपात से हुई। चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड में भी एक किशोरी की मौत ने लोगों को झकझोर दिया है। इन घटनाओं के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। तेज हवा और तापमान में गिरावट के संकेत मौसम विभाग ने आगामी दिनों को देखते हुए राज्य के 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top