भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में पानी मांगने के बहाने घर में घुसे हमलावर:भुजाली से युवक...




चतरा के सदर थाना क्षेत्र के गोड़हाई गांव मोहर्रम जुलूस समाप्त होने के बाद करीब 11:30 बजे कुछ हमलावर पानी पीने के बहाने मोहम्मद आबिद के घर में घुस गए और योजनाबद्ध तरीके से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले घरवालों से पानी मांगा और फिर घर के अंदर मो. शाहजहां को तलाशने लगे। जैसे ही शाहजहां सामने आया, आरोपियों ने टांगी और भुजाली से उसकी जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना क्रूर था कि वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… बचाने आए चाचा को भी मारा चाकू हमले में शाहजहां की जांघ की मांसपेशियां पूरी तरह कट गईं, जिससे अत्यधिक खून बहने लगा। गंभीर हालत में उसे पहले चतरा सदर अस्पताल और फिर हजारीबाग रेफर किया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हमले के दौरान अपने भतीजे को बचाने पहुंचे उसके चाचा शबीर मियां पर भी हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनके सीने के दोनों तरफ वार किए गए, जिसमें उन्हें कुल 13 टांके लगाने पड़े। फिलहाल उनका इलाज रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। तीन दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले शाहजहां और हमलावरों के बीच विवाद हुआ था, जिसे पंचायत के माध्यम से सुलझाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर बाप-बेटे फरहान और फैजान (पिता साजिद अंसारी) को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top