![]()
उत्कलमणी आदर्श पाठागार, सरायकेला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गुरु सुशांत महापात्र रहे। पाठागार के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने गुरुजी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जलेस कवि, सुदीप पटनायक, काशीनाथ कर, चिरंजीवी महापात्र, परशुराम कवि, पवन कवि, छऊ उस्ताद तरुण भोल, निवारण महतो, वीस्मथ कैवर्त, परेश महांती, सानो कवि, दूखुनु कर, चक्र महंती सहित क्षेत्र के विद्यार्थी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश भक्ति का उत्साह देखने मिला।
Source link