![]()
देवघर के कुसुमडीह गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया, जब ताजिया बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इस घटना में ताजिया उठा रहे नौ श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव से ताजिया लेकर श्रद्धालु मेला स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पांडेय दुकान के समीप सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से ताजिया अचानक टकरा गया। तार के संपर्क में आते ही तेज करंट प्रवाहित हुआ और ताजिया पकड़े लोग झटके से गिर पड़े। घटना के बाद जुलूस में शामिल लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की हालत गंभीर हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा। इस घटना में गांव निवासी रजाउल अंसारी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। अन्य घायलों को भी हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पूर्व मुखिया दिनेश मंडल अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से बातचीत कर घायल के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
Source link