![]()
झारखंड के शहरों में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रांची समेत 9 शहरों में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर और शेल्टर होम बनाए जाएंगे। इनमें जमशेदपुर में दो और रांची समेत अन्य नौ शहरों में एक-एक सेंटर स्थापित होंगे। इस पूरी परियोजना पर 21.06 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को राज्य योजना प्राधिकृत समिति ने मंजूरी दे दी है। अब इसे कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। सरकार का कहना है कि इन केंद्रों में आवारा कुत्तों को मानवीय तरीके से पकड़ने, उनकी नसबंदी, एंटी-रेबीज टीकाकरण, ऑपरेशन के बाद देखभाल और नियमानुसार पुनर्स्थापन की व्यवस्था होगी। इससे रेबीज संक्रमण पर नियंत्रण के साथ शहरों में लोगों की सुरक्षा भी बेहतर होगी। -शेष पेज 11 पर वो सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है जन-सुरक्षा और रेबीज नियंत्रण को मिलेगी मजबूती… विशेषज्ञों का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। अधिकांश नगर निकायों में नसबंदी, टीकाकरण और उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो पा रहा है। इन केंद्रों के शुरू होने के बाद आवारा कुत्तों के वैज्ञानिक और मानवीय प्रबंधन की व्यवस्था विकसित होगी। इससे रेबीज नियंत्रण, पशु कल्याण और लोगों की सुरक्षा तीनों को मजबूती मिलेगी।
Source link