Last Updated:
Agri Tools : बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने 25 लीटर क्षमता वाला बैगनुमा स्प्रेयर बनाया है. इस बैटरी मोटर की मदद से आप 20-25 फीट दूर तक छिड़काव कर सकते हैं. वहीं, इसकी कीमत करीब 15000 रुपये रखी गई है. इससे किसानों को काफी फायदा होगा.
रांची: बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की तरफ से कीटनाशक या फिर लिक्विड खाद के छिड़काव के लिए खासतौर पर एक बैग की तरह मशीन बनाई गई है, जिसको आप पीछे बैग की तरह पहन लीजिए और इसमें एक बार में आप 25 लीटर कीटनाशक ले सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें जो पाइप है, उससे आप 20-25 फीट दूर तक कीटनाशक या लिक्विड खाद का छिड़काव कर पाएंगे. आइये जानते हैं इसके बारे में.
इस मशीन के बारे में टेक्नीशियन रौनक बताते हैं कि ये खास तौर पर वैसे लोगों के लिए तैयार की गई है, जो कि 2-3 एकड़ में खेती करते हैं और कीटनाशक या लिक्विड घाट का छिड़काव करना उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती हो जाती है. कई बार वह किसी मजदूर को रखकर यह काम करवाते हैं, लेकिन इसके जरिए 1 घंटे में ही सारा काम कर लेंगे.
गद्दादार है कंफर्टेबल बैग
रौनक बताते हैं कि यह काफी कंफर्टेबल बैग बनाया गया है, जो काफी मोटा और गद्दादार है. मतलब आपके कंधे पर यह बिल्कुल भी भारीपन महसूस नहीं होने देगा और इसे आप पहनकर कमर में बांध लीजिए, इधर-उधर बिल्कुल नहीं गिरने वाला है. हाथ में इसका पाइप लीजिए और छिड़काव कीजिए. एक बार में 25 लीटर आप ले सकते हैं, लेकिन आपको यह ज्यादा भारी लग रहा है तब 10 लीटर भी लेकर 1 एकड़ जमीन में आराम से छिड़काव कर सकते हैं.
एक और खास बात यह है कि इसमें मोटर लगा हुआ है. मतलब की प्रेशर देने के लिए पाइप के जरिए इसमें नीचे एक छोटा सा मोटर लगा हुआ है, जिससे एक जगह खड़े-खड़े 20 से 25 फीट तक पानी आराम से चला जाएगा. इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह मोटर बैटरी से चलती है. जो लंबे समय तक चलेगी. इससे अधिकतर किसानों को एक से दो घंटे का ही काम होता है.
जानें कितनी है कीमत
वहीं, अगर इसकी कीमत की बात करें तो इस मशीन की कीमत ₹15000 है. आप चाहे तो एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी आकर इस मशीन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यहां पर आपको डेमो भी दिखाया जाएगा और इसके अलावा भी और भी कई सारी मशीन हैं, जिसको आप यहां पर आकर एक्सप्लोरर कर पाएंगे. इसके लिए आपको कृषि यंत्र विभाग में आना पड़ेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें