लोहरदगा|आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला सचिव सुनील अग्रवाल के आवास पर केंद्रीय समिति से पधारे पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें आगामी 25-26 जुलाई को रांची के माहेश्वरी भवन में देश के 22 राज्यों के फाउंडेशन के सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करने पर मंत्रणा हुई। साथ ही 15 हजार गांवों तक सेवा विस्तार करने पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष कुमुद अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया और कहा कि रांची में आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम में लोहरदगा की समिति अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करेगी। संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी वर्तमान में फाउंडेशन 2 हजार गांवों में अपनी निःशुल्क सेवा दे रहा है जिसमें स्वास्थ्य जांच, टेलीमेडिसन सुविधा, औषधीय चिकित्सा, नेत्र जांच वाहन का संचालन, स्वच्छता और स्वावलंबन जैसे कार्यक्रम चला रहा है।फाउंडेशन का सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को लाभ मिल रहा है, प्रशिक्षित कर उन्हें कुछ मानदेय देकर स्वावलंबी बनाना ही संस्था का लक्ष्य है। सचिव सुनील अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर अपने विचार रखे। बाहर से आए केंद्रीय समिति में मुख्य रूप से केंद्रीय मार्गदर्शक सर्जन डॉक्टर मुकुल भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम मोहन, सचिव प्रभा भट्ट, केंद्रीय संरक्षक डॉक्टर एमएस भट्ट, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य शिव शंकर साबू, प्रदेश, वीरीया उरांव, राजनाथ के साथ साथ लोहरदगा के एकल भाग अध्यक्ष नवल अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, सेवा भारती अध्यक्ष दीपक सर्राफ, संरक्षक शिव प्रसाद राजगढ़िया, फाउंडेशन सहसचिव जीवन मेहता, प्रमोद अग्रवाल, अग्रवाल महिला समिति अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल मौजूद थे।
Source link