Last Updated:
Ketan Agarwal Murder Case Live Updates : केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच आगे बढ़ने के साथ ही आरोपी सिया गोयल और उसने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में सिया अग्रवाल के …और पढ़ें

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच आगे बढ़ने के साथ ही आरोपी सिया गोयल और उसने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं.
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस मामले से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के तहत सिया अग्रवाल के पिता, मां और भाई से पुलिस ने 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. लंबी पूछताछ और बयान दर्ज होने के बाद परिवार पुलिस स्टेशन से बाहर निकला. पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जोड़ने में जुटी है. ऐसे में इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच पर सबकी नजर बनी हुई है.
वहीं अब इस मामले में सिया गोयल की शादी तय कराने वाले उसके मामा और मामी का बयान भी सामने आया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें आज भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि सिया पर अपने मंगेतर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है. दरअसल जांच के दौरान पता चला है कि सिया गोयल के मामा नरेंद्र मित्तल और मामी रेनू मित्तल ने ही पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल के साथ उसका रिश्ता तय कराने में अहम भूमिका निभाई थी. दोनों ने पुलिस को बताया कि जब उन्हें इस वारदात की जानकारी मिली तो वे पूरी तरह स्तब्ध रह गए.
सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र मित्तल ने पुलिस से कहा कि वह सिया को बचपन से जानते हैं. उनके मुताबिक सिया और केतन दोनों ही शांत स्वभाव, विनम्र और अच्छे संस्कार वाले लगते थे. उन्होंने कहा, ‘हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सिया ऐसा कोई कदम उठा सकती है.’
पुलिस का आरोप है कि 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले पर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल को खाई में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी. शुरुआती दौर में इसे हादसा बताने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में इसे सुनियोजित हत्या बताया गया. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सिया गोयल व सह-आरोपी चेतन चौधरी से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: सिर्फ सिया और चेतन नहीं, 4-5 लोग हत्या में शामिल…
केतन अग्रवाल के परिवार और स्थानीय लोगों ने शनिवार को पिंपरी-चिंचवड़ में कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने केतन को श्रद्धांजलि दी और हाथों में तख्तियां लेकर उसके लिए न्याय की मांग की. तो उधर, केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब पीड़ित परिवार की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं. कैंडल मार्च के दौरान केतन के दादा ने दावा किया कि इस मामले में सिर्फ दो नहीं, बल्कि 4 से 5 और लोग शामिल हो सकते हैं और उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए. वहीं केतन के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि वे अपने बेटे की शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उसे ही खो दिया. परिवार ने मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है. इस बीच पुलिस जांच लगातार जारी है.
Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: ‘केतन हमारा भी बेटा था…’ सिया के पिता को बेटी की करतूतों पर अब तक नहीं यकीन
सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी एक बार फिर बेटी पर लगे आरोपों पर अविश्वास जताते हुए केतन की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केतन उनके लिए बेटे जैसा था और पूरा परिवार उससे बेहद जुड़ गया था. प्रवीण गोयल ने कहा, ‘यह बेहद दुखद घटना है. आज भी हमें विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा हो गया. केतन सिर्फ उनके परिवार का बेटा नहीं था, वह हमारा भी बेटा था. हमने उसके साथ भविष्य के कई सपने देखे थे.’ उन्होंने यह भी कहा कि सिया ने कभी परिवार के सामने शादी को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई थी. परिवार उदयपुर में होने वाली शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और यदि उन्हें रिश्ते में किसी तरह की परेशानी का पता चलता तो वे जरूर इस पर बात करते.