भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची सहित 20 जिलों में आज बारिश:अगले चार दिन एक्टिव रह सकता...




झारखंड के मौसम का मिजाज रविवार दोपहर से ही बदला हुआ है। रविवार दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलो में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। आज सुबह से ही 20 से अधिक जिलों में बादलों का आना-जाना लगा हुआ है। राजधानी रांची में भी बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा भी चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अब राज्य में थमा हुआ मानसून सक्रिय हो सकता है। आज से भी राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज होने के आसार है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रांची सहित 20 जिलों में अच्छी मानसून वाली बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर बाद से सुबह से छाए बादल बरस सकते हैं। 4 जुलाई तक सक्रिय रह सकता है मानसून मौसम विभाग के अनुसार 4 जुलाई तक मानसून के सक्रिय रह सकता है। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में तेज बारिश, वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लेकिन 30 जून और 1 जुलाई को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग अन्तर्गत देवघर, दुमका, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में बारिश होगी। वहीं प्रदेश के दक्षिण भाग अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, मध्य भाग अंतर्गत रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 4 जुलाई तक राज्य के सभी हिस्सों में गर्जन-वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। बारिश और हवा की वजह से अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। सरायकेला में हुई 18 एमएम बारिश बीते 24 घंटे में हुई बारिश की बात करें तो बसे अधिक बारिश सरायकेला में 18 एमएम रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा का रिकार्ड किया गया। तापमान की बात करें तो आसमान में बादल छाने और बारिश होने की वजह से रविवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हजारीबाग का अधिकतम तापमान 4.9 डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30.7 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से मामूली कम है। वहीं, डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान भी 3.5 डिग्री गिरकर 37.2 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक्सपर्ट बोले- चार दिन अच्छी बारिश मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से होते हुए झारखंड में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान अच्छी बारिश हो सकती है। भारी बारिश से खेतों में तैयार हो रहे बिचड़ा को नुकसान पहुंच सकता है। खेतों में जल जमाव होने से मक्का, अरहर, और अन्य खरीफ फसलों के बीज सड़ सकते हैं। ऐसे में धान के खेतों में 2 से 3 सेमी से अधिक पानी जमा नहीं होने दें। अगले तीन चार दिन बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है, इससे बचने के लिए खुले स्थान में जाने से बचें। सबसे कम गढ़वा और सबसे अधिक सिमडेगा में बारिश 1 जून से अब तक सबसे कम बारिश गढ़वा जिले में दर्ज की गई है, जहां मात्र 1.7 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य तौर पर यहां 117.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इसी तरह साहिबगंज में केवल 3.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 198.7 मिमी के मुकाबले 98% कम है। चतरा में 13.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दूसरी ओर, राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले में 155.4 मिमी रिकॉर्ड की गई है, हालांकि यहां भी सामान्य 214.9 मिमी के मुकाबले 28% कम वर्षा हुई है। इसके अलावा रांची में 125.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 179.7 मिमी से 30% कम है। दुमका में 133.1 मिमी वर्षा के साथ 26% की कमी दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top