भास्कर न्यूज | इटखोरी मां भद्रकाली मंदिर परिसर में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, इटखोरी प्रखंड की अत्यंत आवश्यक बैठक रखी गई है। मंदिर परिसर में प्रातः11 से बैठक शुरू होगा। बैठक में झारखंड प्रांत के सह मंत्री मनोज पोद्दार का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला अर्चक पुरोहित प्रमुख मनोज पांडेय ने दिया। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, प्रखंड एवं समिति विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस बावत प्रखंड के सभी पदाधिकारी, दायित्ववान कार्यकर्ता एवं सदस्यों को उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Source link