भास्कर न्यूज | कोडरमा उदित राज हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर समाहरणालय परिसर में पिछले 28 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-आंदोलन के तहत सोमवार 29 जून को शाम 4 बजे न्याय सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि सभा में जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभा के माध्यम से हत्याकांड के शीघ्र खुलासे, दोषियों की गिरफ्तारी तथा जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर आवाज उठाई जाएगी। आयोजकों का आरोप है कि अब तक मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय सभा में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है।
Source link