भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बुजुर्ग महिला की स्कॉर्पियो से टक्कर में मौत:सड़क किनारे खड़ी थी महिला,...




गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित इटकीरी गांव में सड़क हादसे में लगभग 60 वर्षीय मनकुंवर देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह अपने घर से गोबर फेंकने के लिए निकली थीं और सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान बिशुनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो (JH15 AF-5240) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने किया पीछा, नहीं पकड़ में आई गाड़ी घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो का पीछा भी किया। बताया जाता है कि वाहन का पीछा गुमला तक किया गया, लेकिन चालक तेजी से भागने में सफल रहा और ग्रामीणों के हाथ नहीं लग सका। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट आए। जिसके बाद इटकीरी के पास रांची-नेतरहाट मुख्य पथ को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने और दुर्घटना स्थल पर बैरिकेडिंग व स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। डेढ़ घंटे बाद खत्म हुआ जाम घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी एसआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और ठोकर निर्माण की मांग संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार स्कॉर्पियो तथा उसके चालक की तलाश में जुट गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top