Last Updated:
धनबाद होकर चलने वाली रांची-कामाख्या एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी. लोकोमोटिव रिवर्सल कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है. इस दौरान ये ट्रेनें दुर्गापुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी. इसके अतिरिक्त अगस्त में ब्लॉक के कारण राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस भी देरी से चलेंगी.
AI से तैयार फोटो
धनबाद: अगर आप अगले कुछ महीनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. झारखंड में धनबाद होकर चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बड़ा बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बदले हुए रूट से किया जाएगा.
क्यों बदला गया ट्रेनों का रूट?
रेलवे ने अंडाल स्टेशन पर अस्थायी रूप से लोकोमोटिव रिवर्सल की व्यवस्था की समय-सीमा को बढ़ा दिया है. इसी वजह से यह फैसला लिया गया है. अब ये संबंधित ट्रेनें आसनसोल, अंडाल, दुर्गापुर, अंडाल, सैंथिया के पुराने रूट के बजाय सीधे आसनसोल, अंडाल और सैंथिया मार्ग से चलाई जाएंगी. इसके कारण अंडाल और दुर्गापुर स्टेशनों के बीच इन ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से निरस्त रहेगा.
यात्रियों के लिए जरूरी नोट: इन सभी ट्रेनों का धनबाद स्टेशन पर परिचालन पूरी तरह सामान्य रहेगा, लेकिन रूट बदलने के कारण यात्रियों को दुर्गापुर स्टेशन पर चढ़ने-उतरने की सुविधा नहीं मिलेगी.
दुर्गापुर स्टेशन पर किस तारीख को नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें?
- 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस: 4, 11, 18, 25 जुलाई; 1, 8, 15, 22, 29 अगस्त और 5, 12, 19, 26 सितंबर.
- 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस: 6, 13, 20, 27 जुलाई; 3, 10, 17, 24, 31 अगस्त और 7, 14, 21, 28 सितंबर.
- 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस: 1, 8, 15, 22, 29 जुलाई; 5, 12, 19, 26 अगस्त और 2, 9, 16, 23, 30 सितंबर.
- 15662 कामाख्या-रांची एक्सप्रेस: 7, 14, 21, 28 जुलाई; 4, 11, 18, 25 अगस्त और 1, 8, 15, 22, 29 सितंबर 2026.
अगस्त में ब्लॉक के कारण लेट चलेंगी राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस
ओडिशा में जलेश्वर के पास नया घर और भद्रक में थर्ड लाइन के निर्माण कार्यों को लेकर 24 अगस्त से 30 अगस्त तक 6 दिवसीय लाइन ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान यार्ड नवीकरण का काम होने से टाटानगर की ट्रेनों समेत कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी:
- आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस: 23 और 25 अगस्त को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे लेट चलेगी.
- भुवनेश्वर-दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस: 25 अगस्त को यह अपने शुरुआती स्टेशन से डेढ़ घंटे की देरी से खुलेगी.
- दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस: 29 अगस्त को दिल्ली से डेढ़ घंटे लेट रवाना होगी.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.