सिमडेगा महाविद्यालय में 20 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में पौधा मेला का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. देवराज प्रसाद ने देते हुए बताया कि इस पौधा मेले में सभी विभागों के विद्यार्थियों को भाग लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उक्त मेले में औषधीय और सजावट दोनों तरह के पौधे प्रदर्शित किए जाएंगे तथा संबंधित पौधे की विस्तृत जानकारी भी लिखित में विद्यार्थियों को देनी है। पौधों के गमले को बेकार पडी चीजों से तैयार करना है।
Source link