भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रदर्शन, छह सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय...




आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ गुमला जिला के बैनर तले जिले भर की सेविकाओं और सहायिकाओं ने अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान चंदाली से कतारबद्ध होकर पहुंची सेविकाओं ने हाथों में तख्तियां थामकर सरकार विरोधी नारे लगाए और अपनी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। ​धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों से संबंधित कई बार विभाग और सरकार को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण उन्हें आज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ​प्रमुख मांगें:​ आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मजदूर की श्रेणी में रखते हुए 30 हजार रुपए प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी दी जाए। ईपीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, पेंशन और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। सेवानिवृत्ति के पश्चात सेविकाओं को 10 लाख और सहायिकाओं को 5 लाख रुपए एकमुश्त राशि दी जाए। ​कार्यकाल के दौरान निधन होने पर आश्रित बहू या बेटी की सीधी बहाली की जाए। ​महिला सुपरवाइजर के पदों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं से ही शत-प्रतिशत बहाली हो और उम्र सीमा की बाध्यता समाप्त की जाए। ​नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर सेविकाओं को शिक्षिका के पद पर नियुक्त किया जाए। ​प्रदर्शन के माध्यम से संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। इस मौके पर जिलेभर से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top