भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बामसेफ के अधिवेशन में सामाजिक समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा पर...




बामसेफ सिमडेगा के तत्वावधान में रविवार को सेंट मेरिज इंग्लिश मीडियम स्कूल, सामटोली में जिला स्तरीय क्लस्टर अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन का विषय ‘राष्ट्रीयकरण से लोकतांत्रिक राज्य समाजवाद की ओर’ रहा। इसमें राष्ट्रीयकरण, निजीकरण, सामाजिक समानता, संवैधानिक अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों पर वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चौक स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से पथ संचलन के साथ हुई। चर्च रोड होते हुए संचलन सामटोली स्कूल पहुंचा। इसके बाद झंडोत्तोलन कर अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। अधिवेशन में वक्ताओं ने निजीकरण से सामाजिक एवं आर्थिक असमानता बढ़ने की आशंका जताई। उन्होंने सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखने की बात कही। विशप विंसेंट बरवा ने शिक्षा, जागरूकता, एकता, भाईचारे को समाज के विकास का आधार बताया। अध्यक्षता कर रहे बामसेफ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश्वर मांझी ने कहा कि संगठन जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने की अपील की। वहीं जिप सदस्य अजय एक्का, सलीम तिर्की ने शिक्षा, संगठन, जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में राजनाथ मांझी, सलीम तिर्की, लॉरेंग डुंगडुंग, अली इमाम, प्रफुल्ल चंद बेसरा, काशीलाल नायक, मॉरिस केरकेट्टा, भूषण नायक सहित बड़ी संख्या में बामसेफ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top