भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में छात्रों की हुई जीत, फिर भी क्यों जारी है आंदोलन?...


Last Updated:

JPSC Protest: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद बड़ी सफलता मिली. इसके बावजूद छात्र आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी कुछ अहम मांगों, खासकर CBI जांच और कुछ परीक्षाओं को रद्द करने के मुद्दे पर अभी फैसला बाकी है.

झारखंड में छात्रों की हुई जीत, फिर भी क्यों जारी है आंदोलन? जानें सबकुछZoom

रांची में छात्रों का आंदोलन जारी.

रांचीः झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ. सोमवार की रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों में खुशी जरूर दिखी, लेकिन देर रात हुई बैठक में आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया गया. अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी कुछ बड़ी मांगों पर अभी फैसला होना बाकी है. इनमें CBI जांच की मांग भी शामिल है. आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि सरकार की घोषणा उनकी मांगों की दिशा में एक बड़ा कदम है. लेकिन जब तक सभी मुख्य मांगों पर साफ फैसला नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा. इसी वजह से मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी अभ्यर्थी आंदोलन स्थल पर डटे हुए हैं.

देर रात हुई बैठक में लिया फैसला
सोमवार रात मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों ने आपस में बैठक की. इस बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. काफी विचार-विमर्श के बाद अभ्यर्थियों ने फैसला किया कि आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा. अभ्यर्थियों के मुताबिक, CBI जांच को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट फैसला नहीं आया है. यह उनकी मुख्य मांगों में शामिल है. इसके अलावा 11वीं से 13वीं JPSC समेत कुछ अन्य परीक्षाओं को रद्द करने की मांग भी अभी बाकी है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top