भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरकार का मकसद ‘सेंसरशिप’ नहीं; फेसबुक को ‘सेफ हार्बर’ पर चेतावनी, मेटा...


होमताजा खबरदेश

‘कानून से ऊपर कोई प्लेटफॉर्म नहीं’: फेसबुक को ‘सेफ हार्बर’ पर सरकार की चेतावनी

Last Updated:

Meta Facebook News: मेटा के साथ सरकार की अहम बातचीत हुई, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ‘सेफ हार्बर’ पर चेतावनी दी गई है. सरकार ने कंपनी से कहा है कि वह कानून का पालन करे, नहीं तो ‘सेफ हार्बर’ खत्म कर दिया जाएगा.

'कानून से ऊपर कोई प्लेटफॉर्म नहीं': फेसबुक को 'सेफ हार्बर' पर सरकार की चेतावनीZoom

सरकार ने मेटा को ‘सेफ हार्बर’ पर चेतावनी दी है. (फाइल फोटो)

Meta Facebook News: बाल यौन शोषण सामग्री के मुद्दे पर केंद्र सरकार की ओर से कुछ कार्रवाई देखने को मिली है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि भारतीय कानूनों का उल्लंघन होने की स्थिति में फेसबुक को ‘सेफ हार्बर’ का संरक्षण नहीं मिलेगा. यह बात मेटा के साथ हुई बातचीत के संदर्भ में सामने आई है.

आईटी मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सरकार का उद्देश्य ‘सेंसरशिप’ लागू करना नहीं, बल्कि भारतीय कानूनों का पालन सुनिश्चित करना और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कारण होने वाले नुकसान को कम करना है. सूत्रों ने बताया कि मेटा की ओर से उसके एल्गोरिदम और तकनीकी प्रणालियों के काम करने के तरीके के बारे में जानकारी दी जा रही है. साथ ही, इन मामलों में निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत जारी है.

वहीं, ‘व्हाट्सऐप यूजरनेम’ विवाद को लेकर भी आईटी मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, यह मुद्दा केवल व्हाट्सऐप तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य मैसेजिंग ऐप्स से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है. सरकार और मेटा के बीच बातचीत ऐसे समय में जारी है, जब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद सामग्री, यूजर्स की सुरक्षा और भारतीय कानूनों के अनुपालन को लेकर नियामकीय स्तर पर चर्चा तेज है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top