भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दोस्‍त पर पाक‍िस्‍तान ने बरसाए बम, तो गुस्‍से से लाल हुआ भारत,...


होमताजा खबरदेश

दोस्‍त पर PAK ने बरसाए बम, गुस्‍से से लाल हुआ भारत, अंजाम भुगतने की चेतावनी

Last Updated:

भारत ने यह भी कहा कि यह घटना पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाह रवैये को दिखाती है. साथ ही पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं और नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सीमा पार हिंसा का सहारा ले रहा है.

दोस्‍त पर PAK ने बरसाए बम, गुस्‍से से लाल हुआ भारत, अंजाम भुगतने की चेतावनीZoom

दोस्त अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी आर्मी ने बम बरसाए भारत गुस्से से लाल हो गया. विदेश मंत्रालय ने कहा पाकिस्तान की हरकत अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला है. इसका अंजाम उसे भुगतना होगा. पाकिस्तान अपने घर की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए बॉर्डर पार जाकर ये हरकतें कर रहा है. भारत ने कहा कि इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कई बेगुनाह लोगों की जान गई है, जो कि बेहद ही शर्मनाक हरकत है. पाकिस्तान ने रविवार और सोमवार की मध्य रात में लगातार हमले किये गए हैं. इन हमलों में 60 नागरिकों की मौत हुई थी.

भारत ने की कड़ी निंदा

भारत के मुताबिक, पाकिस्तान की यह कार्रवाई अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला है. भारत ने क्षेत्रिय स्थिरता को लेकर क्या सवाल उठाया है. इस हमले से पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता को खतरा पैदा हुआ है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाह रवैये को दिखाती है. साथ ही पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं और नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सीमा पार हिंसा का सहारा ले रहा है.

भारत ने जताया दुख

भारत ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरा दुख जताया है. साथ ही भारत ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. इसके साथ ही भारत ने दोहराया कि वह अफगानिस्तान की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा.

पाकिस्तान की तरफ से किये गए हमलों को लेकर अफगान अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रात भर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले किये गए हैं. इसमें कम से कम 36 आम नागरिक मारे गए और 160 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इन हमलों की वजह से दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पार तनाव और बढ़ गया है.

पाकिस्तान लगातार कर रहा हमले

पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में पुलिस और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले तेजी से बढ़े हैं. पाकिस्तान सरकार का आरोप है कि इन हमलों के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और उससे जुड़े आतंकी संगठन हैं.

कराची रेंजर्स के मुख्यालय पर हुआ था हमला

यह कार्रवाई उस हमले के एक दिन बाद हुई, जब भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पर हमला कर दिया था. इस हमले में तीन जवानों की मौत हो गई थी.

बाद में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया, जबकि एक घायल हमलावर को जिंदा पकड़ लिया. पाकिस्तान की सेना का दावा है कि पकड़ा गया हमलावर अफगानिस्तान का नागरिक है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top