भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी:अधेड़ पड़ोसी प्रभु महतो गिरफ्तार, पुलिस ने...




हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 11-12 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। उसके पिता राज्य से बाहर मजदूरी करने गए हुए हैं, जबकि मां बकरी चराने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 40 वर्षीय प्रभु महतो घर में घुस गया और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की, जिससे वह बेहोश हो गई। मां ने रंगे हाथ पकड़ा, ग्रामीणों ने घेरकर दबोचा घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां बकरी चराकर घर लौटी। घर पहुंचते ही उसने आरोपी को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। यह देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मां की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसे घेरकर बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सख्त सजा दिलाने की बात कही है। पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, मेडिकल जांच जारी सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। हजारीबाग सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top