भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में युवती का अधजला शव मिला:हत्या कर पहचान छिपाने की आशंका,...




पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित करसो जंगल में सोमवार को एक युवती का अधजला शव मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। चैनपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से शव को जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर करके शव को जंगल में लाकर जलाया गया या वारदात को इसी जगह अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी लालजी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और हत्या से जुड़े संभावित सबूतों की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मौत के कारणों और घटना की वास्तविक जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। पुलिस आसपास के थानों से भी गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। दिनदहाड़े जंगल में अधजला शव मिलने की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस वारदात को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top