भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमुआ में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से...




गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना खरगडीहा पंचायत अंतर्गत खेदुआडीह के पास हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक देवरी थाना क्षेत्र के छोटी तुरी का निवासी था। युवक किसी काम से जमुआ की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। खरगडीहा पंचायत के मुखिया सुनील कुमार साव भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने लगातार लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। काफी समझाने के घंटों बाद सड़क जाम हटाया जा सका और यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। शव को थाना लाया गया, जिसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की चपेट में आने का प्रतीत होता है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top