Last Updated:
Ranchi Itki Gaon Diesel Plant: रांची के इटकी गांव में स्थानीय लोग डीजल पेड़ के बीज से तेल निकालकर डीजल, जैविक दवाई और दर्द में राहत देने वाली देसी औषधि बनाते हैं. यहां के लोग इसे रामबाण मानते हैं.आइये जानते हैं इसके बरे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सटे इटकी गांव में आपको रोड के किनारे और गांव में कई सारे पेड़ देखने को मिलेंगे. यह बड़ा खास पेड़ होता है, जिसे स्थानीय लोग डीजल पेड़ कहते हैं. दरअसल, इसके बीज से तेल निकलता है, जो डीजल बनाने में काम आता है. इसमें 42-50% तेल डीजल बनाने में काम आता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
यहां के स्थानीय लोग इससे पशु के लिए और खेत में डालने के लिए जैविक दवाई बनाते हैं. इसकी दवाई इतनी असरदार होती है कि पौधे में लगे कीड़े मकोड़े सब खत्म हो जाते हैं. यहां के स्थानीय निवासी सरिता बताती हैं कि हम लोग इसके पत्ते और उसके बीज को तोड़ते हैं और फिर जामुन सिरका, गुड इन सब चीजों में मिलाकर देसी दवाई तैयार करते हैं, जो खेतों में डाला जाता है.
डीजल बनाने का आती है काम
सरिता बताती हैं कि यह डीजल बनाने के भी काम आता है. एक बार सरकार ने टेंडर भी निकाला था, इन सारे पौधे को रोपने का पर वह किसी कारण सफल नहीं हो पाया. इसका जो बीज आप देख रहे हैं, गोल-गोल उसी में तेल होता है. अगर आप इस बीज को हाथ में लेकर रगड़ लें तो आपको साफतौर पर डीजल की महक और सुगंध समझ में आ जाएगी.
अगर आपको कहीं चोट लगी है या शरीर में कहीं दर्द हो रहा है या अंदरूनी चोट है, जो लंबे समय से है तो भी आप इसके बीज को लेकर रगड़ के वहां पर लगा सकते हैं. इससे काफी राहत मिलती है. सूजन, दर्द इन सब चीजों में यह प्राकृतिक पेन किलर तेल का काम करता है. इसलिए गांव वालों के लिए यह किसी औषधि से कम नहीं है.
किसी औषधि से कम नहीं है इसे पेड़ का पत्ता
बगल में ही खड़े स्थानीय निवासी कुलदीप बताते हैं कि यही कारण है कि यहां के लोगों के लिए यह रामबाण पेड़ है और औषधि से कम नहीं है. खासतौर पर जो जैविक दवाई बनाते हैं. इसके लिए तो इनके बीज की लूट होती है. यह आसानी से मिलता नहीं है, पर मिलता है तो लोग पत्ते से लेकर बीज तक का इस्तेमाल कर लेते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें