भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड लोकभवन में नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ:5 साल बाद सक्रिय...




राज्य के नवनियुक्त चारों सूचना आयुक्तों ने आज लोक भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सभी नव चयनीत आयुक्तों को लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। इसी के साथ करीब पांच साल बाद झारखंड राज्य सूचना आयोग पूरी तरह कार्यशील (फंक्शनल) हो जाएगा। राज्य सरकार ने 10 जून को राज्यपाल की सशर्त स्वीकृति के बाद वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, झामुमो के पूर्व प्रवक्ता तनुज खत्री, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अमूल नीरज खलखो को सूचना आयुक्त नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top