भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टंडाबाड़ी में बीसीसीएल ने 16 अवैध आवास गिराए:भूधंसान के बाद सुरक्षा के...




धनबाद में बीसीसीएल प्रबंधन ने टंडाबाड़ी बस्ती में सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी कार्रवाई की है। बीसीसीएल एरिया-3 के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टंडाबाड़ी बस्ती में चिन्हित 16 अवैध और खतरनाक आवासों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान सोनारडीह ओपी पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे। यह कार्रवाई 31 मार्च को टंडाबाड़ी में हुई भयावह भूधंसान की घटना के बाद की गई है। उस हादसे में कई घर जमीन में समा गए थे, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद बस्ती को खाली करा दिया गया था और प्रभावित परिवारों को बीसीसीएल द्वारा बेलगड़िया में पुनर्वासित किया गया था। पुनर्वास के बावजूद, डेंजर जोन में मौजूद क्षतिग्रस्त और खतरनाक आवासों को चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बीसीसीएल ने कुल 21 चिन्हित घरों में से 16 आवासों को ध्वस्त किया। कार्रवाई से पहले प्रबंधन ने माइकिंग के जरिए लोगों को इसकी सूचना दी थी। अन्य खतरनाक आवासों पर भी कार्रवाई की जाएगी बीसीसीएल साउथ गोविंदपुर कोलियरी के मैनेजर अभिषेक तिवारी ने बताया कि भूधंसान से प्रभावित परिवारों को पहले ही सुरक्षित स्थान बेलगड़िया में स्थानांतरित किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं प्रभावित और क्षतिग्रस्त आवासों को हटाया गया है। नियमानुसार, प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि भी दी जाएगी। प्रबंधन के अनुसार, भूधंसान के कारण टंडाबाड़ी क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों के कागजातों की जांच की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आवश्यकता पड़ने पर अन्य खतरनाक आवासों पर भी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में टंडाबाड़ी बस्ती में कोई परिवार निवास नहीं कर रहा है, हालांकि लोग जमीन और मुआवजे से जुड़े कार्यों के लिए यहां पहुंच रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top