भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाई ने 2 साल तक बहन का यौन शोषण किया:ग्रामीणों ने की...




पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को यौन शोषण का एक मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा भाई पर अपनी बहन का पिछले दो सालों से यौन शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। यह मामला बुधवार को तब सामने आया, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया और उसका सामान फेंक दिया गया। पीड़िता ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी भाई को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया गांव पहुंचे और भीड़ से आरोपी को किसी तरह निकाला। उन्होंने नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़िता बहन ने अपने भाई के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया में लगी हुई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार गौरव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नगर थाना क्षेत्र में भाई द्वारा अपनी छोटी बहन के यौन शोषण की शिकायत मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार, युवती अपने भाई के पास ही रहती थी। उसने कई बार विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उसे डरा-धमका कर चुप करा दिया जाता था। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top