Last Updated:
Japan PM Sanae Takaichi India Visit Live: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. वह बुधवार को दिल्ली पहुंची थी. गुरुवार को नई दिल्ली में उनकी हाईलेवल मीटिंग होने वाली है. इससे पहले राष्…और पढ़ें

जापान की पीएम सनाए ताकाइची तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं.
Japan PM Sanae Takaichi India Visit Live: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. बुधवार को वह नई दिल्ली पहुंच गईं. यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर वह 1 से 3 जुलाई तक भारत में रहेंगी और इस दौरान दोनों देशों के बीच होने वाले 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी. इस दौरे के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी और हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. दिल्ली पहुंचने पर जापान की प्रधानमंत्री का स्वागत केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. भारत पहुंचने के बाद सनाए ताकाइची ने एक्स पर अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा कीं. इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए लिखा- भारत में आपका हार्दिक स्वागत है, प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची. आपके भारत के पहले दौरे की मेजबानी कर हमें बेहद खुशी हो रही है. गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी और ताकाइची की मीटिंग होने वाली है. इससे पहले उनको राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
Japan PM India Visit Live: भारत-जापान के बीच येन-रुपया में भुगतान की हो सकती है व्यवस्था
Japan PM India Visit Live: भारत के दौरे पर आईं जापान की पीएम सनाए ताकाइची की पीएम मोदी के साथ हाईलेवल मीटिंग चल रही है. इस दौरान दोनों देशों के बीच सीधे येन-रुपया में व्यापारिक भुगतान की व्यवस्था को बढ़ावा मिल सकता है. आज दोनों देशों की बातचीत में इस व्यवस्था पर चर्चा हो सकती है.
Japan PM India Visit Live: पीएम मोदी और ताकाइची के बीच हाईलेवल मीटिंग शुरू
Japan PM India Visit Live: भारत दौरे पर आईं जापान पीएम ताकाइची और पीएम मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में हाईलेवल मीटिंग शुरू हो गई है. इसके साथ ही भारत और जापान के बीच सालाना शिखर सम्मेलन भी शुरू हो गया है. दोनों नेताओं की बैठक के बाद संयुक्त प्रेस बयान और एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे.
मजबूत भारत जापान के हित में है और मजबूत जापान भारत के हित में है- ताकाइची
जापानी पीएम ताकाइची ने अपनी यात्रा से पहले एक लेख में कहा है कि भारत की प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली यात्रा है और वह भारत-जापान शिखर सम्मेलन को दोनों देशों की विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाई देने का अवसर मानती हैं. उन्होंने कहा कि आज भारत और जापान का रिश्ता केवल कूटनीतिक संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रणनीतिक रूप से जुड़े हुए भरोसेमंद साझेदारों का संबंध बन चुका है. उन्होंने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उस प्रसिद्ध कथन को भी याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था- मजबूत भारत जापान के हित में है और मजबूत जापान भारत के हित में है. ताकाइची ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों देश एक-दूसरे की ताकत का लाभ उठाकर भविष्य में और अधिक समृद्ध तथा लचीली अर्थव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था विकसित करेंगे.
Japan PM India Visit Live: पीएम मोदी के साथ हाई लेवल मीटिंग थोड़ी देर में
Japan PM India Visit Live: जापानी पीएम के साथ प्रधानमंत्री मोदी की हाईलेवल मीटिंग अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाली है. पीएम मोदी ने विश्वास जताया है कि यह मुलाकात भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करेगी. मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देश अपने साझा प्रयासों के जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सनाए ताकाइची के बीच द्विपक्षीय शिखर वार्ता होगी. इस दौरान दोनों नेता व्यापार एवं निवेश बढ़ाने, रक्षा सहयोग को मजबूत करने, आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन), सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियों और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.