भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो होकर चलने वाली कुछ ट्रेनें दुर्गापुर नहीं जाएगी:तीन महीने तक रहेगा...




दुर्गापुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और आधुनिकीकरण कार्य के कारण ब्लॉ​क किया जा रहा है। इस अवधि में कुछ ट्रेनों का परिचालन अंडाल से वाया सेंथिया होते हुए तीन महीने के लिए गंतव्य स्थानों पर किया जा रहा है। इस दौरान बोकारो होकर गुजरने वाली कुछ साप्ताहिक एक्सप्रेस ब्लॉक अवधि के दौरान दुर्गापुर नहीं जाएगी। ऐसे में बोकारो से दुर्गापुर आने-जाने वाले यात्रियों को तीन महीने तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस को यार्ड रिमॉडलिंग और आधुनिकीकरण कार्य के कारण नियंत्रित की जा सकती है। इस वजह से शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 से 30 मिनट तक लेट हो सकती है। इस दौरान आसनसोल के आसपास के परिवर्तित मार्ग से इसे चलाई जा रही है। इस अवधि में इन ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर में नहीं होगा। जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
रांची भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। शनिवार, सोमवार और बुधवार को रांची से खुलना है। यह ट्रेन रांची जंक्शन से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी। बोकारो में इसका समय देर रात लगभग एक से 1:30 बजे है। बोकारो और धनबाद के रास्ते होते हुए यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन भागलपुर से रांची के लिए दोपहर 1:45 में खुलेगी और देर रात में 01:15 बजे से 01: 45 के बीच बोकारो और सुबह 3:50 बजे रांची पहुंचेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top