VIDEO: PM मोदी ने कहा ‘मेरी छोटी बहन…’ और मुस्कुराते हुए हंस पड़ीं जापान की पीएम ताकाइची
India-Japan Relation: भारत और जापान के रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आई हुई हैं. संयुक्त प्रेस बयान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सानाए ताकाइची का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी ‘छोटी बहन’ बताया. उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच संबंध सिर्फ रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच भरोसे, मित्रता और साझा मूल्यों का एक मजबूत रिश्ता है. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, तकनीक, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
