भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो के किसान कार्तिक महतो का फॉर्मूला, 50 डिसमिल में खीरा ओल...


होमफोटोकृषि

बोकारो के किसान कार्तिक महतो का गजब फॉर्मूला, एक खेत-दो फसल और डबल मुनाफा

Last Updated:

Double Income From One Field: एक ही खेत से दो फसलों की खेती कर किसान अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं. बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के किसान कार्तिक महतो इसका सफल उदाहरण पेश कर रहे हैं. उन्होंने महज 50 डिसमिल जमीन में खीरा और ओल की मिश्रित खेती कर न सिर्फ उत्पादन बढ़ाया है, बल्कि कम समय और लंबी अवधि की फसल को जोड़कर लाखों का मुनाफा भी कमा रहे हैं.

किसान कार्तिक महतो ने बताया कि उन्हें एक ही खेत में दोनों फसलों की खेती करने का आइडिया खुद के अनुभव से मिला है. उनका मानना है कि इस तरीके से खेती करने पर जमीन का बेहतर उपयोग होता है और समय व संसाधनों की भी बचत होती है.

उन्होंने आगे बताया कि अप्रैल महीने में खीरा और ओल की बुवाई की थी. खीरा की फसल जहां 35 से 40 दिनों में तैयार होकर बाजार में बिकने लगती है, वहीं ओल की फसल तैयार होने में चार से पांच महीने का समय लेती है. ओल की फसल जमीन के नीचे विकसित होती है, जबकि खीरा बेल के रूप में ऊपर बढ़ता है.

ऐसे में दोनों फसलें एक-दूसरे की मदद करती हैं और किसान एक ही खेत से दो अलग-अलग समय पर उत्पादन पा सकते हैं. वहीं खीरा की फसल खत्म होने के बाद ओल की बिक्री से अतिरिक्त आय होती है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि 50 डिसमिल में खीरा और ओल की एक साथ खेती पर लगभग 80 हजार रुपये की लागत आती है. 50 डिसमिल में खीरा का उत्पादन वैरायटी के अनुसार 50 से 60 क्विंटल तक पाया जा सकता है, वहीं ओल का उत्पादन करीब 100 क्विंटल तक हो जाता है. बाजार में खीरा और ओल दोनों की अच्छी मांग रहती है.

वर्तमान में ओल और खीरा का औसत बाजार मूल्य लगभग 20 रुपये प्रति किलोग्राम है. इससे किसान खीरा से आसानी से 1.20 लाख रुपये और ओल से 3 लाख रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं. ऐसे में किसान लागत हटाकर लगभग 3.40 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं.

ओल और खीरा की खेती में मल्चिंग और सिंचाई व्यवस्था की बेहतर देखभाल की जरूरत पड़ती है. इससे छोटे और सीमांत किसान भी इस मॉडल को अपनाकर कम जमीन में अधिक आय अर्जित कर सकते हैं. एक साथ दो फसल का यह मॉडल किसी भी किसान के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. एक ही बार में दोनों फसलों की देखभाल भी हो जाती है और जब बिक्री होती है तो मुनाफा डबल हो जाता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top