Last Updated:
Re-NEET UG Result 2026: नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी री-नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित करने की तैयारी में है. अच्छी बात यह है कि परीक्षा दोबारा होने के बावजूद एमबीबीएस का नया सेशन समय पर शुरू होगा.
NEET UG 2026 Result: नीट यूजी रिजल्ट इसी महीने जारी होने की उम्मीद है
नई दिल्ली (Re-NEET UG Result 2026). नीट यूजी पेपर लीक के आरोपों के बाद दोबारा परीक्षा देने वाले लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि री-नीट यूजी 2026 परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा. एजेंसी ने अभी किसी फिक्स तारीख का ऐलान नहीं किया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी रिजल्ट को समय पर या उससे पहले जारी किया जा सकता है.
बहुत जल्द चेक हो जाएंगी नीट यूजी की कॉपियां
एनटीए से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि एजेंसी रिजल्ट तैयार करने में जुटी हुई है. उन्होंने कहा- हम अभी कोई पक्की तारीख नहीं बताना चाहते, लेकिन इतना तय है कि रिजल्ट 20 जुलाई तक हर हाल में आ जाएगा. आमतौर पर नीट जैसी बड़ी परीक्षा के नतीजे आने में करीब 45 दिनों का समय लगता है, लेकिन इस बार एनटीए रिकॉर्डतोड़ समय में काम कर रहा है. री-नीट की परीक्षा 21 जून को हुई थी. अगर 20 जुलाई तक रिजल्ट आता है तो यह महज 1 महीने के अंदर ही जारी हो जाएगा.
10 हजार आपत्तियों का हो रहा निपटारा
नीट यूजी रिजल्ट जारी करने से पहले एनटीए के सामने एक बड़ी चुनौती आपत्तियों की जांच करना है. एजेंसी ने 25 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और 28 जून तक इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था. एनटीए के मुताबिक, देशभर से लगभग 10,000 चैलेंज या आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं. नीट यूजी रिजल्ट को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए उनकी टीम हर आपत्ति को बारीकी से देख रही है, उनके साथ लगाए गए सबूतों की जांच कर रही है. इसके बाद ही फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा.
एमबीबीएस का नया सत्र नहीं होगा लेट
नीट यूजी उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा डर यह था कि क्या इस साल डॉक्टरी की पढ़ाई यानी एमबीबीएस सत्र देर से शुरू होगा? इस पर एनटीए ने साफ कर दिया है कि री-एग्जाम की वजह से एमबीबीएस का कैलेंडर नहीं बदलेगा. आमतौर पर भारत में मेडिकल का नया सत्र अगस्त या सितंबर में शुरू होता है. इस बार भी नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया को तेज करके इसे समय पर ही शुरू कराया जाएगा.
नीट यूजी रिजल्ट के बाद काउंसलिंग कैसे होगी?
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें