भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मृणालिका ने महिला चिकित्सकों को दिया सम्मान




सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर टीम मृणालिका ने सेक्टर-4 स्थित प्रधान कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर बोकारो की महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा सुधा पाण्डेय ने की। उन्होंने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्था की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। इसके बाद वरीय सदस्या करुणा सिंह, ऊषा प्रसाद व नीलम सिंह ने सभी चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संस्थापक सदस्या किशु सिंह ने बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 15 महिला चिकित्सकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top