भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एलोरा हॉस्टल के आवासों को खाली करने का नोटिस



बोकारो | बोकारो के एलोरा हॉस्टल परिसर स्थित एचएससीएल आवासों पर बुधवार को संपदा न्यायालय की ओर से खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में एयरपोर्ट विस्तार परियोजना का हवाला देते हुए आवासधारियों को मकान खाली करने का निर्देश दिया गया है। इससे करीब 25 परिवारों में चिंता व्याप्त है। आवासधारियों का कहना है कि उन्हें लीज लाइसेंस के आधार पर आवास दिए गए थे और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया था। उनका आरोप है कि अब बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए आवास खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों ने बताया कि वे इस संबंध में पूर्व में उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। परिवारों ने कहा कि वे एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के विरोध में नहीं हैं, बल्कि पहले पुनर्वास और वैकल्पिक आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top