भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

5 लाख लोगों को राहत, आज से वाटर सप्लाई होगी:राइजिंग लाइन के...




जुमार पुल के पास चल रहे पाइपलाइन के आवश्यक ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम गुरुवार शाम 4 बजे तक पूरा कर लिया गया। इसके बाद शाम 5 बजे से गेतलसूद डैम स्थित पुराने रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से बूटी पानी टंकी में जलापूर्ति शुरू कर दी गई। पेयजल विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि शुक्रवार से शहर में सामान्य जलापूर्ति बहाल हो जाएगी। हालांकि लगातार दूसरे दिन भी शहर के बड़े हिस्से में पानी की सप्लाई बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि गेतलसूद डैम में पुराना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली राइजिंग लाइन को जुमार पुल के पास आवश्यक मरम्मत कराया जा रहा था। इस लाइन में हमेशा लीकेज होता रहता है। जिसके कारण वाटर सप्लाई प्रभावित होती है। इन क्षेत्रों में दूसरे दिन भी ठप रही वाटर सप्लाई
कोकर, बरियातू रोड, कोकर, कांटा टोली, बहु बाजार, नामकुम एवं दीपा टोली सैनिक छावनी, चर्च रोड, स्टेशन रोड, निवारणपुर, मेन रोड लालपुर, बर्दवान कपाऊंड, हिंदपीढ़ी, मोरहाबादी, रातू रोड, पिस्का मोड़, पहाड़ी मंदिर एरिया, महुआ टोली, खादगढ़ा, कैलाश नगर, कुम्हार टोली, किशोर गंज, कैलाश नगर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई दूसरे दिन भी ठप रही। आज से वाटर सप्लाई सामान्य हो जाएगी
जुमार पुल के पास आए दिन राइजिंग लाइनों में जरूरी मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। जिसे गुरुवार को शाम चार बजे तक पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार से वाटर सप्लाई समान्य हो जाएगी। – चंद्रशेखर, ईई, रूक्का-बूटी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top