भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 15 कार्यपालक अभियंताओं का तबादला



रांची| पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है। गुरुवार देर रात जारी अधिसूचना के तहत 15 कार्यपालक अभियंताओं एवं प्रभारी कार्यपालक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुकेश कुमार को झुमरीतिलैया, अनुज कुमार सिन्हा को चास, रामप्रवेश राम को सिमडेगा, अनुप कुमार हांसदा को चक्रधरपुर तथा जितेन्द्र कुमार कुजूर को लोहरदगा प्रमंडल का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है। अनिल प्र. गुप्ता को पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, मेदिनीनगर तथा अजय सिंह को तकनीकी सलाहकार, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, दुमका की जिम्मेदारी मिली है। विभाग ने मनोज कुमार मुंडारी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ चतरा प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसी तरह मुकेश कुमार मंडल धनबाद-2 प्रमंडल के साथ-साथ धनबाद-1 प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। यांत्रिक प्रमंडलों में भी बदलाव किए गए हैं। कार्तिक कुमार भगत को रांची (शहरी), प्रदीप कुमार भगत को दुमका, प्राण चन्द्र दास को जमशेदपुर, सुनीता सामंत को गुमला तथा चंदन दुबे को हजारीबाग यांत्रिक प्रमंडल का प्रभारी कार्यपालक अभियंता बनाया गया है। वहीं रंजीत ठाकुर को गढ़वा प्रमंडल का प्रभारी कार्यपालक अभियंता नियुक्त किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top