भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में पड़ोसी ने की नवजात की हत्या:नशे में धुत आरोपी ने...




पलामू में एक पड़ोसी ने धारदार हथियार से दंपती पर हमला कर उनके तीन माह के नवजात की जान ले ली। इस हमले में बच्चे के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की देर रात हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बिगहा गांव में मामूली कहासुनी के बाद हुई।घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिंदु बिगहा निवासी चितरंजन पासवान शराब के नशे में पड़ोसी दीपक पासवान के घर के बाहर बैठा था। दीपक ने उसे घर जाने की सलाह दी, जिस पर चितरंजन भड़क गया। घर से लेकर आया धारदार हथियार वह अपने घर से धारदार हथियार (बलुआ) लेकर आया और दीपक पासवान, उनकी पत्नी रीता देवी और उनकी गोद में मौजूद तीन माह के बच्चे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया।वहां चिकित्सकों ने तीन माह के मासूम को मृत घोषित कर दिया। दीपक पासवान और रीता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर से रांची भेज दिया गया। दीपक पासवान की स्थिति चिंताजनक अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि दीपक पासवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी चितरंजन पासवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top