भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला के घोड़ाटांगर मोड़ पर टेंपो पलटा:बिहार निवासी नाबालिग की मौत, सांप...




गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में घोड़ाटांगर मोड़ के पास शुक्रवार को एक टेंपो पलट गया। इस हादसे में बिहार के गया जिले के रहने वाले एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आयुष कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब आयुष अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ एक शादी समारोह से लौटकर सिरकोट गांव स्थित अपने ननिहाल जा रहा था। टेंपो पलटने के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घोड़ाटांगर मोड़ के पास पीपल के पेड़ के पास सड़क पार कर रहे एक सांप को बचाने के प्रयास में चालक ने टेंपो से नियंत्रण खो दिया। टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में लगभग 8 से 10 लोग सवार थे। अन्य सभी यात्रियों को मामूली खरोंचें आईं, जबकि आयुष को गंभीर चोटें लगी थीं। घटना की सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top